Posts

Showing posts with the label adhyay 3 skandh 5

श्रीमद भागवद पुराण * तीसरा अध्याय *[स्कंध ५] ऋषभ देव अवतार।।

Image
Listen to podcasts  https://anchor.fm/shrimad-bhagwad-mahapuran धर्म कथाएं विषय सूची [श्रीमद भागवद पुराण] श्रीमद भागवद पुराण [introduction] • श्रीमद भागवद पुराण [मंगला चरण] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध १] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध २] •  श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ३] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ४] श्रीमद भागवद पुराण [स्कंध ५] श्रीमद भागवद पुराण * तीसरा अध्याय *[स्कंध ५] ऋषभ देव अवतार ( नाभि का चरित्र वर्णन ) दोहा-ऋषभ यज्ञ प्रकटित भये, यज्ञरूप अवतार। सो तीसरे अध्याय में, कही कथा सुख सार ।।   श्री शुकदेव जी बोले-हे राजा परीक्षत! राजा अग्नि का बड़ा पुत्र नाभि अपने पिता द्वारा दिये पृथ्वी खंड पर सुख पूर्वक राज्य करता था। परन्तु उसके कोई संतान नहीं थी, इसी कारण वह संतान प्राप्ती का उपाय करने लगा। नाभि अपनी भार्या मेरु देवी सहित यज्ञानुष्ठान द्वारा यज्ञ पुरुष भगवान की आराधना करने लगा। इस प्रकार राजा नाभि ने जब शुद्ध भाव से भक्ति सहित यज्ञ किया तो वसुदेव भगवान ने प्रसन्न हो यज्ञ में प्रत्यक्ष प्रकट होकर राजा को अपना तेजोमय दर्शन दिया। तब सुन्दर श्रृंगार धारण किये सुन्दर स्वरूप भगवान को द